राजभवन में दो दिवसीय बसंतोत्सव का आयोजन आज से,आप भी ले सकते हैं आयोजन का आनंद

MS Malik
By
2 Min Read

शहद उत्पादन, इत्र, ऐरामेटिक पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा
फूलो के प्रदर्शन के साथ ही गमलों पर भी होगा फोकस
दून के विभिन्न चैराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाली छोटे कारीगर भी हो सकेंगे शामिल

देहरादून। इस वर्ष राजभवन में वसंतोत्सव का दो दिवसीय आयोजन आज से शुरू हो रहा है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में पवित्र माने जाने वाले माँ यमुना के मन्दिर में अर्पित किए जाने वाली यमुना तुलसी या कुण्ज पर स्पेशल पोस्टल कवर डाक विभाग के सौजन्य से जारी किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में वसन्त उत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर नन्ही बालिकाओं द्वारा राजभवन प्रांगण में फूलदेई पर्व की औपचारिकताएं पूरी की जाएगी तथा उत्तराखण्ड के लोकगीतों के साथ राज्यपाल का स्वागत किया जाएगा। इस वसंत उत्सव में 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चोंए दिव्यांग बच्चों तथा रैग पिकर्स बच्चों को भी विशेषरूप से आमंत्रित किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्यपाल बच्चों को सम्मानित करेंगे तथा उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न प्रकार के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेगी ताकि गमले बनाने वाले कारीगरों व छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!