रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा नि:शुल्क मातृ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Astitva Times Desk
1 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में किशनपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा, मिशन के अध्यक्ष स्वामी आशिमात्मानंद के सान्निध्य में रविवार को कैनाल रोड गब्बर बस्ती किशनपुर में एक नि:शुल्क मातृ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और माताओं को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था।

आश्रम के डॉक्टर हेमा बिंदु और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने महिलाओं की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित कीं। इस सेवा कार्य के माध्यम से आश्रम ने समाज के वंचित वर्गों के प्रति अपनी करुणा और सेवा भावना को पुनः सुदृढ़ किया है। आश्रम प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करते रहने का संकल्प लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!