रिस्पना नदी किनारे बाढ़ वाले इलाकों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में रिस्पना नदी सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में रिस्पना नदी को लेकर अहम फैसला लिया गया है। जिसके तहत शिखर फॉल से लेकर मोथरोवाला तक रिस्पना नदी में जो बाढ़ संभावित इलाके है उन्हें चिन्हित किया जाएगा।

बरसात के दौरान रिस्पना नदी के किनारे रह रहे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। पिछले साल भी बरसात के दौरान काठ बंगला क्षेत्र में कई लोगों की जान चली गई थी। हालांकि विभागों के स्तर से आपदा प्रभावित इलाकों में मकान खाली करवाए जाते हैं, लेकिन बरसात खत्म होते ही फिर से स्थिति खराब हो जाती है। हालात ऐसे हैं कि नदी पर बने पुल तक के नीचे लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। ऐसे में अगली बरसात में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इन इलाकों में होगी कार्यवाही
मकड़ैत गांव, हतडीवाला, वीरगरवाली, केरवान करनपुर, चालंग, ढाकपट्टी, काठ बंगला बस्ती तरला नागल, किशनपुर, धोरणखास, जाखन, चीड़ोवाली, कंडोली, अधोईवाला, धर्मपुर डालनवाला, धर्मपुर, अजबपुर, इंद्रपुर, केदारपुर, मोथरोवाला तक रिस्पना में नदी किनारे बसे इलाके फ्लड जोन घोषित किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!