रुद्रप्रयाग जिले में हुए भूस्खलन से चार लोगों की मौत, शव बरामद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में फाटा के पास भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में चार नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था।

एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने चार शवों को मलबे से बाहर निकाला।

मृतकों का विवरण:

  1. तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  2. पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  3. किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल
  4. चीकू बूरा पुत्र श्री खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!