रूड़की के बाद अपने पैतृक कस्बे गंगोह में कर्नल्स हॉस्पिटल की यूनिट खोलेंगे डॉक्टर अदनान मसूद

MS Malik
By
2 Min Read

शादाब मालिक

गांगोह। गंगोह को जल्द ही एक उच्च स्तरीय अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद के भाई सेना से रिटाययर्ड एमबीबीएस डॉक्टर अदनान मसूद द्वारा रुड़की में चलाए जा रहे कर्नल्स हॉस्पिटल की दूसरी यूनिट अब जल्द ही गंगोह में शुरू हो रही है।

पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने बताया कि गंगोह में जल्द ही कर्नल हॉस्पिटल रूड़की की यूनिट शुरू की जाएगी जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को फायदा हासिल हो सके।

उन्होंने बताया कि कर्नल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अदनान मसूद कई सालों से रुड़की में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसका क्षेत्रवासियों को बेहद फायदा मिल रहा है।
इसी कड़ी में अब जल्द ही गंगोह में भी इसकी एक यूनिट शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं गंगोह में ही मिलने लगेंगी। मसूद ने बताया कि इस यूनिट में सभी छोटी बड़ी बीमारियों का इलाज़ हो सकेगा।

बता दें कि सेना से रिटायर एमबीबीएस,डॉक्टर अदनान व काजी नोमान मसूद की बेटी जो करीब 2 वर्ष पूर्व एमबीबीएस की डिग्री हासिल करके आई हैं वह इस वक्त रुड़की हॉस्पिटल में अपने चाचा के साथ सेवाएं दे रही हैं जल्दी खुलने वाली इस ब्रांच में भी डॉक्टर अफजा मसूद सेवाएं देंगी। काजी परिवार की ओर से इस पहल से आसपास के क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!