रूद्रपुर में कलयुगी पुत्र ने की रिटायर्ड सूबेदार पिता की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के रूद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रपुर में पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में कलयुगी बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक शराब पीने का आदि था। वह शराब पी कर घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने बीच बीच बचाव करने आए पिता पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान भजमन गिरि के रूप में हुई है। वहीं मृतक का नाम दीवान गिरी (58) बताया जा रहा है । मृतक आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड था। मामले में हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!