लच्छू गुप्ता के कार्यालय पर नि:शुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट शिविर का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा कैंट विधानसभा द्वारा ओमकार प्लाजा बिंदाल पुल पर
सेवा ही संगठन के तहत निशुल्क आरटीपीसीआर के जांच शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महानगर कोषाध्यक्ष लच्छु गुप्ता के कार्यालय पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठा मंडी द्वारा लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपील करते हुए कहा कि मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, और सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करें। शिविर में 45 प्लस की आयु वालों को कोवैक्सीन भी लगाई गई।

इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति ने श्रीमती राजकुमारी पब्लिक हेल्थ मैनेजर यूपीएससी रीठा मंडी एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। जिसमें रविन्द्र सिंह नेगी, सोनाली, प्रीति, भारती, सोनम अजिमजी प्रेमजी फाउंडेशन से अमित, राकेश सिंह, सीएससी रायपुर से डॉ निधि और डॉक्टर स्नेध नेगी, सतपाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मानव अधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मधु जैन, विकास कुमार बेनीवाल, वार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष राहुल चौहान, भारतीय जनता पार्टी विभाग संयोजक विवेक जैन, महामंत्री महिला मोर्चा सुमन सिंह, अजय सिंह, रेखा निगम, अमित अरोड़ा, योगेंद्र नेगी, एनके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!