लोकसभा सांसद ने की आत्महत्या, होटल में मिला सांसद मोहन का शव

MS Malik
By
1 Min Read

मुंबई। दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई के होटल सी ग्रीन मरीन में उनकी लाश मिली है। एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है जो गुजराती भाषा में लिखी हुई है, वे इस लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद थे।

मोहन डेलकर की उम्र 58 साल थी, साल 1989 में वे दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी,वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे,बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था।
मोहन डेलकर तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।साल 2019 में उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग करने का फैसला किया और बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में उतरे और जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!