वार्ड 78 में पार्षद कार्यालय पर UCC रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत नागरिक पंजीकरण प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने के लिए वार्ड 78, टर्नर रोड स्थित पार्षद कार्यालय, सुभाषनगर में एक “विशेष पंजीकरण शिविर” लगाया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार, इस शिविर के माध्यम से UCC पोर्टल पर पंजीकरण को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।

गुरुवार को देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल ने इस शिविर उद्घाटन किया। इस दौरान पार्षद कुसुम वर्मा और क्षेत्र की महिलाओं ने महापौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू ने शॉल ओढ़ाकर महापौर का सम्मान किया।

स्थानीय पार्षद श्रीमती कुसुम वर्मा के नेतृत्व में आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ो लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर क्षेत्र की पार्षद श्रीमति कुसुम वर्मा, सुधा चौधरी, मंजू सिंह, सरोज जोशी, दीपा गुरुंग, संतोष कक्कड़, कुसुम सैनी, सुशीला वर्मा, चंद्र शेखर पंत, वैष्णव जी, विशन वर्मा, ईश्वर शर्मा, मनोज धस्माना, विकास पाल, सलीम, नाज़िर, अभिरुचि गुरुंग, मनवीर, मोहन भंडारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!