विधायक खजानदास ने राज्य निर्माण के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन में अपने प्राण त्यागने वाले शहीद आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक खजानदास ने शहीद स्थल पर शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही देवभूमि उत्तराखंड राज्य का गठन हो पाया है। हम समस्त राज्यवासियों को इस अवसर पर राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प लेना होगा, ताकि शहीद आन्दोलनकारियो के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य का सर्वागीण विकास हो सके।

विधायक दास ने कहा कि आज हमारा राज्य भी युवा है और हमारे मुख्यमंत्री भी युवा है। मुख्यमंत्री दिन-रात राज्य को और अधिक निखारने एवं संवारने में लगे हैं। इस अवसर पर विधायक दास ने सभी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का आभार जताते हुयें कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना साकार हो सकी हैं। विधायक खजानदास ने मुख्यमंन्त्री द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि किये जाने पर आन्दोलनकारियों को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!