शरद पवार की एनसीपी का उत्तराखंड में कांग्रेस को मिला बिना शर्त समर्थन

MS Malik
By
1 Min Read

शरद पवार की एनसीपी का उत्तराखंड में कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड में नामांकन पत्र भरने का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य चुनावी मुकाबला कांग्रेस एवं भाजपा के बीच देखने को मिलेगा। जबकि बहुजन समाज पार्टी एवं आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बनने के लिए चुनावी मैदान में होंगे। आम आदमी पार्टी जहां बसपा से वोट प्रतिशत में अधिक रह सकती है वही बसपा सीटों के मामले में आम आदमी पार्टी से आगे रह सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है।

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष दिव्य नौटियाल ने बताया कि हम उत्तराखंड चुनाव में कांगेस पार्टी को बिना शर्त समर्थन करेंगे। नौटियाल ने बताया कि राज्य की प्रदेश इकाई इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार भी करेगी। उन्होंने बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी प्रफुल्ल पटेल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित दिया गया है कि वह राष्ट्र एवं प्रदेश हित में कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाए जाने के लिए प्रचार प्रसार करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!