शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प: देहरादून शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देहरादून स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया। इस दौरान शहीदों की याद में दीप प्रज्वलित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि “उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीदों के बलिदान के कारण ही हमें अलग राज्य का सपना साकार हुआ है। अब जिम्मेदारी हमारी है कि शहीदों के सपनों का विकसित और संवेदनशील उत्तराखंड बनाएं।” उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की कि आंदोलनकारियों का सम्मान सुनिश्चित करते हुए आंदोलनकारी पेंशन को बढ़ाया जाए और हेल्थ कार्ड को तुरंत लागू किया जाए, ताकि जिन्होंने संघर्ष किया है, उन्हें सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

पूर्व विधायक राजकुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा शहीदों के सपनों का उत्तराखंड वह होगा, जिसमें आंदोलनकारियों का सम्मान हो, युवाओं को रोजगार मिले और पहाड़ों का पलायन रुके। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सपनों वाला उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रमोद गुप्ता, पार्षद महेंद्र रावत, पूर्व पार्षद गणेश, जगदीश चौहान, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, पृथ्वी सिंह नेगी, राम लाल खण्डूरी, महेंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, केशव उनियाल, हरि सिंह मैहर, मोहन खत्री, सुदेश कुमार, संजय काला, दिनेश कौशल, सुनील कुमार बंगा, पूनम, एडवोकेट विनोद, पुनीत कुमार नीरज नेगी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!