सफाई व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं से नाराज़ भाजपा पार्षद करेंगी नगर निगम का घेराव 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

एक सप्ताह से वार्ड में कूड़े की गाड़ियां नहीं आने से बिगड़ी सफाई व्यवस्था से नाराज चंद्रबनी वार्ड की पार्षद करेंगी नगर निगम का घेराव

देहरादून। तमाम प्रयासों के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम संभाल नही पा रहा है। हाल यह है कि सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से सफाई व्यवस्था नही होने से खिन्न भाजपा पार्षद ही नगर निगम का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब भाजपा पार्षदों के वार्ड में यह हाल है तो विपक्षी पार्षदों के वार्डो का तो हाल क्या होगा।

नगर निगम के वार्ड 91 चंद्रबनी से पार्षद श्रीमती सुमन बुटोला ने बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर विकराल रूप ले रही कूड़े की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। जिसमें वार्ड में संबंधित कूड़ा गाड़ियों द्वारा कूड़े का उठान सही समय पर नहीं होने के साथ ही क्षेत्र में नई लाइट नहीं लगने और नए विद्युत पोल की समस्या निरंतर बनी समस्या, नगर निगम का सबसे बड़ा वार्ड होने के बावजूद सफाई कर्मचारियों की संख्या भी नगर निगम द्वारा नहीं बढ़ाने की बात ज्ञापन में बताई गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों गंदगी करने वालों के विरुद्ध भी नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले एक हफ्ते से वार्ड में कूड़े की गाड़ियों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिससे कैलाशपुर वाला खुर्द, अमर भारती, कोइला ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी, भूतो वाला, पटियों वाला, धार वाली आदि के ग्रामीण गंदगी से परेशान है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। वार्ड में फॉगिंग नहीं हो पा रहा है जल भराव होने के कारण आने वाले समय महामारी का खतरा उत्पन्न हो रहा है।

बुटोला ने बताया कि एक तरफ नगर निगम द्वारा रोज सोशल मीडिया में वार्डों में गाड़ियां बढ़ाने की बात कही जा रही है जबकि वार्ड की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है कोई अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। इन सभी समस्याओं को लेकर शीघ्र ही क्षेत्रीय पार्षद व स्थानीय जनता के साथ नगर निगम के अधिकारियों का घेराव कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!