सीएम योगी के सामने गोरखपुर में चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर आजाद

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव में उतर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने उतरने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। राजनैतिक हलकों में उस समय गर्मी आ गई जब उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में पहली बार उतर रही आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया गया।

गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आजाद समाज पार्टी की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की बात चल रही थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बातचीत के दौरान सीटों की संख्या को लेकर आजाद समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मामला बिगड़ गया। जिसके चलते आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले ही उतरने का ऐलान कर दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!