हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन में कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद रात को भारतीय जनता पार्टी ने भी गहन मन्थन के बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हरिद्वार की राजनीति में खासा दखल रखने वाली बसपा अपने प्रत्याशियों की एक सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद सूची को अंतिम रूप देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान ने ज़िला पंचायत हरिद्वार के 44 वार्डों के पदों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!