हरीश रावत के आंगन तक पहुंची बगावत की आग, घर के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस द्वारा दूसरी सूची जारी करने के बाद पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगभग सभी सीटों पर कार्यकर्ता प्रत्याशियों के गलत चयन का विरोध कर रहे हैं।

आज देर शाम आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में पहुंचे ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत के घर के बाहर जमा होकर टिकट वितरण का जमकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए ऋषिकेश से पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण या राजपाल खरोला को टिकट देने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!