उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, विकास को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा का विस्तार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता पद और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है। इसकी सूचना भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने दी। जिसमें उन्होंने भाजपा नेता विकास भगत को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। विकास भगत के साथ ही 17 अन्य लोगों को भी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। जिसकी सूची आप निम्नवत देख सकते हैं।

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत कालाढूँगी विधायक बंशीधर भगत के पुत्र हैं और साथ ही विधायक प्रतिनिधि भी हैं। इससे पहले विकास भगत भाजयुमो में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नैनीताल/हल्द्वानी के जिलाध्यक्ष और फिर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।

विकास भगत की युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है। विकास भगत के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कालाढूँगी विधानसभा के सभी भाजपा पधाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!