कार्यकर्ताओं ने बच्चों संग मनाया राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

विकासनगर। आज रविवार को राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल का जन्मदिन बाढ़वाला स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में वहां के बच्चों के साथ मनाया।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग राहुल प्रियंका गाँधी सेना के पदाधिकारीयों के साथ बाढ़वाला स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे और बच्चों से ही कटवाया।

इसके बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों ने वारियर गर्ल्स फाउंडेशन की रेहाना सिद्दीकी,प्रीति सैनी, सिद्धार्थ, मुस्कान आदि के सहयोग से केक और अन्य सामग्री का का वितरण किया। बच्चे इस आयोजन से बहुत खुश हुए। बच्चों ने भी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर शुभकामनायें दी।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग जयहिंद, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष वीरेश चौहान, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अफ़ज़ल बेग, जिला सचिव सोनिया जीना, नगर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव, विधानसभा महासचिव इरशाद अहमद, विधानसभा सचिव सीमा देवी, नीलम चुग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!