कोरोना संक्रमण का कहर रोकने को देश में तत्काल लगे लॉकड़ाउन: कांग्रेस

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। लगभग दो सप्ताह से प्रतिदिन लगातार तीन लाख से ऊपर कोविड-19 मामले दर्ज हो रहे हैं। कोरोना पर नियंत्रण के लिए कई राज्यों ने सख्त कदम उठाने के बावजूद स्थिति काबू में आते हुई अब तक दिखाई नही दे रही है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने का लॉकडाउन ही सिर्फ एक तरीका है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “सरकार समझ नहीं रही है। कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय अब संपूर्ण लॉकडाउन ही रह गया है। इस दौरान, समाज के कमजोर तबके के लिए न्याय की सुरक्षा दी जाए। भारत सरकार की निष्क्रियता कई निर्दोष लोगों की जान ले रही है।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों और केंद्र को लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह दी थी। शीर्ष न्यायालय ने सरकारों से कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं। लॉकडाउन लगाने से पहले सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कम पड़े। कोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है उनके के लिए खास इंतज़ाम किए जाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!