कोविड-19: बीसीसीआई का बड़ा फैसला, IPL को किया स्थगित

MS Malik
By
2 Min Read

कोरोना काल के बीच एक बडी खबर सामने आई है। खबर यह है कि बीसीसीआई ने IPL को सस्पेंड करने का फैसला किया है। टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों के लगातार पॉजिटिव होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

आपकों बता दें कि कोरोना संकट में BCCI ने मजबूत ‘बायो-बबल’ का हवाला दिया था। जिसके बाद 29 मैच ही कराए जा सके। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन के 30वां मैच नहीं खेला जा सका था।

दरअसल, आज होने वाले मुंबई-सनराइजर्स मैच को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई थी, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मैच खेला था और मैच के दौरान बालाजी उसके कई खिलाड़ियों के संपर्क में आए थे। और अब सनराइजर्स के ऋद्धिमान साह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई है। KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पहले गी पॉजिटिव पाए गए थे।

2 हजार करोड़ का होगा नुकसान
IPL को टाल दिया गया है। अगर इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी BCCI को करोड़ों का नुकसान होगा।

जे.एस.सचान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!