डोईवाला में कांग्रेस ने निकाली ट्रैक्टर रैली, किसानों की दुश्मन हैं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार : प्रीतम सिंह

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार ने संसद से तीन काले कानूनों को पास करवा कर देश के किसान किसानी व उनके खेतों पर सीधा हमला किया है जिसके खिलाफ आज पूरे देश के किसानों में जबरदस्त गुस्सा है यह बात आज देहरादून के डोईवाला में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ करने से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीनों क़ानूनों को बनाने की मांग न तो देश के किसानों ने की थी और ना ही किसी किसान संगठन ने तो ऐसे में कोरोना काल में इन कानूनों के बनाने का औचित्य क्या था ?

प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड सरकार पर हमलालर होते हुए कहा कि2017 के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि अगर उत्तराखंड के लोगों ने डबल इंजन की सरकार बनाई तो उत्तराखंड के किसानों का कर्जा माफ कर दिया जायेगा आज पिछले पौने चार वर्षों से उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है किंतु किसानों का कर्जा माफ तो दूर की कौड़ी है राज्य में 72 वर्षों में पहली बार किसानों ने कर्ज के कारण आत्महत्या करने का काम किया है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें किसान विरोधी हैं इसलिए अब किसानों के सवालों पर कांग्रेस प्रदेश व देश भर में आंदोलन कर रही है।

सभा को पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में किसान नौजवान व्यापारी कर्मचारी सभी त्रिवेंद्र सरकार से परेशान हैं और अब उससे मुक्ति चाहते हैं।

सभा में किसान नेता व कार्यक्रम संयोजक परवादून कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड का किसान आज पूरी ताकत से कांग्रेस के साथ लामबंद हो त्रिवेंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लामबंद हो गया है।

सभा के बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली प्रारंभ हुई सैकड़ों ट्रैक्टरों में सवार किसान मोदी त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लच्छीवाला फ्लाईओवर से तहसील, डोईवाला बाज़ार होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा डोईवाला पहुंचे जहां रैली का समापन जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सभी का धन्यवाद करते हुए किया।

रैली में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत,महासचिव संजय पालीवाल,प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शाह,पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व विधायक राम यश सिंह, पछवा दून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चाौधरी, सागर मनवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, श्रीमती कमलेश रमन, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, महेश जोशी, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार गुरुदीप सिंह, हाजी अमीर हसन, हाजी, हाजी अब्दुल रज़ाक, विनय सारस्वत,सरदार सुरेंदर सिंह, राजेश चमोली, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, बुद्ध देव सेमवाल, मनोज नौटियाल, सरदार हरभजन सिंह, मोहित नेगी, मधु थापा, मनोज नेगी, जितेंद्र बर्थवाल, संदीप चमोली, अजय रावत, सुधीर सुनेहरा, आदर्श सूद सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!