फ्लैट बनाने का लालच देकर लाखों रुपए और जमीन हड़पी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में फ्लैट्स बनाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने मां-बेटे की जमीन और रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

फ्लैट्स लार्ड कृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट्स निकट सचिवालय कॉलोनी निवासी करन भट्ट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने और उसकी मां चन्द्रप्रभा भट्ट ने ग्राम बजारावाला में अलग-अलग पंजीकृत विक्रय पत्रों के जरिए जमीन खरीदी थी। वर्ष 2017 में उसे व उसकी मां चन्द्रप्रभा भट्ट को उसकी ताई की भतीजी रेखा भट्ट के जरिए गोविन्द कुमार निवासी चन्दर रोड़ देहरादून (वर्तमान निवासी टैगोर विला देहरादून) से मुलाकात हुई। गोविन्द कुमार ने उसे व उसकी मां को लालच देकर उनकी बंजारावाला की जमीन पर फ्लैट्स बनाकर बेचने की बात कही। उन्होंने गोविन्द कुमार के झांसे में आकर अपनी जमीन पर उसको फ्लैट्स बनानी की अनुमति दे दी।

गोविन्द कुमार ने फ्लैट्स बनाने के लिए बैंक से लोन लेने के लिए उसकी जमीन का विक्रय पत्र अपने नाम करने की बात कही। लोन मिलने पर फ्लैट्स का निर्माण शुरू करने की बात कही। उसने व उसकी मां ने रकम को बैंक ट्रांसफर व चेक के जरिए गोविन्द कुमार को प्रदान की। आरोपित ने रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!