देश का पहला रेलवे स्‍टेशन जिसकी पटरियों के ऊपर होगी सड़क, मिलेगी 5 स्‍टार होटल की सुविधा

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। भारत का पहला ऐसा रेलवे स्‍टेशन बनने जा रहा है जिसके आगे एयरपोर्ट भी फेल होंगे. नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन को कुछ ऐसा ही भव्‍य बनाने की योजना पर काम चल रहा है. करीब 6500 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होने जा रहा यह रेलवे स्‍टेशन भारत का सबसे शानदार रेलवे स्‍टेशन होगा।

पीपीपी प्रोजेक्‍ट के रूप में तैयार होने जा रहे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए RFQ यानी रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन बिड खोल दिया गया है. जिसमें देश-विदेश की 9 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. इन कंपनियों में GMR और अडानी ग्रुप भी शामिल हैं. बेहद ख़ास बात यह है कि इतने प्राइवेट प्लेयर्स ने देश के कई एयरपोर्ट को लेकर भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी वेद प्रकाश बताते हैं कि यह परियोजना डेवलपर को उनको कमाई के कई मौके भी देगी जिसमें, 60 साल के लिए रियल एस्टेट राइट्स से मिलने वाली कमाई भी शामिल है. इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया में 40 मंजिल ऊंचा टावर बनाया जाएगा. जहां ऑफ़िस, 5 स्टार होटल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स तैयार किया जाएगा।

यह देश का पहला लक्‍जरी रेलवे स्‍टेशन होगा. इसके साथ ही नई दिल्‍ली के सबसे खास मार्केट कनॉट प्लेस से क़रीब होने की वजह से इन इलाकों को कनॉट प्लेस को टक्कर देने वाला भी बनाया जाएगा. सबसे ख़ास बात ये होगी कि इस योजना में नई दिल्ली स्टेशन की पहली मंजिल पूरी तरह सड़क के लिए होगी और सड़कों का ये जाल पूरे इलाके को ट्रैफिक फ्री कर देगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!