देहरादून: धोखाधड़ी मामले में फरार 15 हजार की इनामी महिला को राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रेम नगर पुलिस ने धोखाधड़ी की आरोपी 15 हज़ार रुपए की इनामी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करीब एक वर्ष से फरार चल रही जमीन सम्बन्धी धोखाधडी करने वाली 15,000/- रु0 की ईनामी अभियुक्ता को प्रेमनगर पुलिस ने बालाजी मन्दिर के पास झाझरा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि करीब 01 साल से फरार चल रही महिला पर देहरादून पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर अभियुक्ता की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रेमनगर पुलिस ने अभियुक्ता को बालाजी मन्दिर के पास झाझरा देहरादून से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण
बाला कोटनाला पत्नी सुनील कोटनाला निवासी फ्लैट न0-1, टावर न0-05, सेक्टर 110 नोएडा उ0प्र0 उम्र 48 वर्ष

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक- प्रदीप सिंह बिष्ट
व0उ0नि0- प्रवीण पुण्डीर
उ0नि0- सन्दीप पंवार
म0उ0नि0- निधि डबराल
कानि0- 1602 नितिन कुमार
कानि0- किरन एसओजी देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!