नत्थनपुर में कांग्रेस की बैठक आयोजित, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी रहे मौजूद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां चुनावी मोड में आ गई है। जहां भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी की एक महत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नत्थनपुर में किया गया। महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए विचार विमर्श हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भंडारी ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है। प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार कार्यकाल में कुल दो करोड़ युवाओं को भी रोजगार नहीं दे पाई है। भंडारी ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से कांग्रेस की मजबूती के लिए लगन एवं मेहनत से जुट जाने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने नत्थनपुर ब्लॉक में बूथ कमेटी में सदस्यों की नियुक्ति की। प्रत्येक बूथ पर 8 सदस्यों की नियुक्ति की गई। प्रत्येक बूथ पर दो प्रयवेक्षक भी नियुक्त किये गये।

कार्यक्रम में मौजूद प्रवीण पुरोहित, पंकज सिंह, देवी जोशी, अर्जुन, सौरभ ममगाई, शिवा भट्ट, जितेंद्र कुमार, सुनील यादव, प्रकाश पुरोहित, अजयेश राणा, शिव सिंह भण्डारी, रोहित पाल, सुरेंद्र बिष्ट, हर्षवर्धन शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, अमित मौर्य, सुनील प्रधान, विजय बिष्ट, प्रताप सिंह, सचिन देवरानी, राजेश नौटियाल आदि ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को कैसे सत्ता में लाया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!