पेयजल निगम अधिकारियों संग मसूरी विधायक गणेश जोशी ने की बैठक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बुधवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ स्थित कार्यालय में जलनिगम के अधिकारियों की बैठक ली और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में जलनिगम के माध्यम से हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। इस अवसर पर जलनिगम के प्रबंध निदेशक एसके पंत भी उपस्थित रहे।

विधायक जोशी ने गढ़ी कैंट में ओवरहैड टैंक का निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। कहा कि सालावाला में 31 मार्च से पहले सीवर लाईन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। विजय कालोनी में पेयजल लाईन निर्माण के लिए तत्काल तकनीकि स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जाखन के शिवम विहार, किशनपुर, आफिसर्स कालोनी को सीवर लाईन से जोड़ने के लिए प्राक्कलन गठित करने को कहा। विजय कालोनी, शक्ति कालोनी को भी सीवर लाईन से जोड़ने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश विधायक जोशी ने दिये। 


कालीदास रोड़ सीवर पुर्नगठन योजना, दून विहार में एसटीपी प्रारम्भ करने, सालावाला में पेयजल सम्बन्धी कार्य करने को भी विधायक जोशी ने कहा। मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित नागल हटनाला पेयजल योजना में कार्य करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर जलनिगम के ईई दीपक मित्तल, ईई संदीप कश्यप, पार्षद भूपेन्द्र कठैत,कमल थापा, संजय नौटियाल, चुन्नीलाल एवं सत्येन्द्र नाथ उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!