बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस हुई मुखर, विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार का फूंका पुतला

0
187

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।बुधवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह आह्रवान पर बिजली, पानी, प्याज, टमाटर सहित सब्जियों एवं अनाजों के बढ़ते दामों तथा रोज-रोज बढती मंहगाई को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

बुधवार को प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने मंहगाई से देश की जनता का बुरा हाल कर दिया। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खडी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि 2014 में 450/- का रसोई गैस सिलेण्डर 700/- पार कर गया है, पेट्रोल 85 रूपये तथा डीजल 75 रूपये पर पहुंच गया। भाजपा सरकार ने उत्पाद शुल्क में 9 गुना की वृद्धि की है जिसका भार सीधा आम जनता की जेब पर पड रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनने पर मंहगाई कम करने, दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा एक जुमला साबित हुआ।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप्प हो चुके हैं तथा पहले से मंहगाई की मार झेल रहा आम आदमी अब पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि के कारण पीड़ित है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण खाद्य्य पदार्थों सहित सभी चीजों के दामों में स्वाभाविक रूप से वृद्धि होनी निष्चित है। विषेशकर खाद्य्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तथा मंहगाई का बोझ आम आदमी के जीने की राह और कठिन बना रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। यूपीए शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे परन्तु वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम होने के बावजूद देष में पेट्रोल-डीजल डीजल व रसोई गैस के दामों मे लगातार वृद्धि की जा रही है।


प्रीतम सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आढ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है इसका ताजा उदाहरण है मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी कानून हैं जिन्हें संसद के दोनों सदनों से किस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से पास कराया गया, वो इतिहास के पन्नों में काले अध्याय की तरह लिखा जायेगा ये तीनों ही कानून किसान की कमर तोडने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाये गये लाॅक डाउन में देश का मजदूर किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी।

पुतला दहन में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, गरिमा दसौनी, संदीप चमोली, कमरखान ताबी, गिरीश पुनेड़ा, राजेश चमोली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, डाॅ0 प्रदीप जोशी, शांति रावत, मंजुला तोमर, प्रणीता बडोनी, विकास नेगी, नवनीत कुकरेती, जगदीश धीमान, भूपेन्द्र नेगी, कमलेश रमन, पायल बहल, मामचन्द, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, रमेश कुमार मंगू, राजेश परमार, विजय कुमार गुप्ता, दिवान बिष्ट, राजेन्द्र खन्ना, सागर लाम्बा, देविका रानी, जगदीश चौहान, नारायण ठाकुर, मोहित नेगी, सचिन थापा, इतात खान, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष, रमेश सुनित सिंह राठौर, हुकम सिंह गडिया, उषा मल्ला, मीना रावत, उर्मिला थापा, संतोष सैनी, विरेन्द्र नेगी, आयुष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुना, इलियास अंसारी, सूरत सिंह नेगी, सोनू तिवारी, नागेश रतूड़ी, पुष्कर सारस्वत, सोम बाल्मीकि, भूपेन्द्र नेगी, अजय डोभाल विनीत,आशीष काण्डपाल, प्रदेश सचिव सुमित नेगी मोन्टू, बाला शर्मा, मोहन भण्डारी, हिमांशु पुण्डीर, सिद्धार्थ वर्मा, सुभाष धस्माना,विजय रतूडी मोन्टी, हरेन्द्र बेदी, प्रकाश जोशी, पुष्कर सारस्वत, राहुल पंवार रॉबिन, तुषार पाल,रंजीत सिंह, सूर्य प्रताप राणा, प्रकाश नेगी, अरूण शर्मा, विरेन्द्र पोखरियाल, सुभाष धस्माना सहित सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here