बारीघाट में 45+का वैक्सीनेशन एवं नि:शुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट शिविर का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। भाजपा मसूरी विधानसभा द्वारा शिव मंदिर बारीघाट में “सेवा ही संगठन” के तहत 45+ आयु वालों का वैक्सीनेशन एवं निशुल्क आरटीपीसीआर जांच शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 07 के पार्षद कमल थापा के सोजन्य से किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 07 से पार्षद कमल थापा ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपील करते हुए कहा कि मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें, अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, और सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, वार्ड अध्यक्ष सागर चाँद, अमित थापा, मीडिया प्रभारी वरूण क्षेत्री, उमा शर्मा, नितिन डोभाल, सौरभ थापा, दीपक आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!