ममता बनर्जी की चोट मामले में चुनाव आयोग का ऐक्शन; सिक्योरिटी डायरेक्टर-SP सस्पेंड, DM का किया गया ट्रांसफर

MS Malik
By
2 Min Read

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी चोट के मामले में चुनाव आयोग ने रविवार को बड़ा ऐक्शन लिया है। ममता बनर्जी के सिक्योरिटी डायरेक्टर विवेक सहाय समेत कई अधिकारियों पर गाज गिरी है। पूरबा मेदिनीपुर के डीएम विभू गोयल का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, एसपी प्रवीण प्रकाश को भी सस्पेंड किया गया है।

विवेक सहाय को उनके पद से सस्पेंड करते हुए चुनाव आयोग ने कहा है कि जेड प्लस शख्स की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी डायरेक्टर के रूप में अपने प्राथमिक कर्तव्य के निर्वहन में विफल रहने की वजह से एक हफ्ते के अंदर उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएं। आयोग ने पूरबा मेदिनीपुर में विभू गोयल की जगह आईएएस अधिकारी स्मिता पांडे को डीएम और डीईओ पद की जिम्मेदारी सौंपी है। गोयल को गैर-चुनावी पद पर ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, पूरबा मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को निलंबित करते हुए आयोग ने सख्त आदेश दिया है। आयोग ने कहा है कि बंदोबस्त की सुरक्षा में विफल होने के चलते उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएं। आयोग ने पंजाब इंटैलिजेंस के पूर्व डीजीपी अनिल कुमार शर्मा को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। विवके दुबे के अतिरिक्त एके शर्मा दूसरे स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!