महंगाई का झटका: एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर टोल महंगा, 40 रुपए तक की होगी बढ़ोतरी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आगामी एक अप्रैल से वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है आपको बता दे कि अब लछीवाला टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को ज्यादा टैक्स चुकाना होगा कार जीप का टोल टैक्स 95 से बढ़कर ₹100 कर दिया गया है टोल में 3 से 6 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

लच्छीवाला टोल प्लाजा की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश का हवाला देते हुए नए रेट की सूचना जारी की गई है। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से ₹5 से ₹40 तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल महंगा होने से यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ सकता है। रोडवेज बसों में भी किराया बढ़ सकता है। निजी चालक ही नहीं बस टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। बता दे कि लछीवाला में टोल प्लाजा फरवरी 2021 में शुरू हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!