प्रदेश के कई जिलों में जारी हुआ दो दिन का भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। जहां एक ओर वर्षा-बर्फबारी का क्रम थमने के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रही हैं तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई हैं। जबकि पहाड़ पर बर्फबारी और निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन बादल विकसित होने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। देहरादून में आसमान में आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश/गरज के साथ गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते रोज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर धूप रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!