राहुल गांधी की रैली में धर्मपुर विधानसभा से हजारों की संख्या में शामिल होगी जनता: दिनेश अग्रवाल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आगामी 16 दिसंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली में धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली की तैयारी को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्मानी, विशिष्ठ अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, धर्मपुर विधानसभा प्रभारी मीनू सहगल, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्मानी ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली राहुल गांधी जी की रैली में धर्मपुर विधानसभा से अधिक से अधिक लोग जुटे इसके लिए सभी को एक जुट होकर तैयारी करनी होगी। बैठक में धर्मपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी नीनू सहगल ने रैली की सफलता को सभी पार्षदगण, कैंट बोर्ड के सभासदगण के साथ ही ब्लॉक, वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को रैली की सफलता के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। रैली की सफलता से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। रैली ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमारे सभी साथी भीड़ जुटाने में सक्षम हैं। सबके संयुक्त प्रयास से 16 दिसंबर की रेली में धर्मपुर विधानसभा से ऐतिहासिक भीड़ टूटेगी।

बैठक में विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व प्रधान, वार्ड अध्यक्ष, एनएसयूआई विंग, धर्मपुर क्लेमेंट टाउन कैंट बोर्ड से पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व सभासद, महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगणों के साथ ही बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!