सड़कें नहीं बनने पर पार्षद के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी का घेराव करेंगे भाजपाई

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। चंद्रबनी-वाइल्डलाइफ रोड सहित अन्य कई सडकों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने आज भाजपा पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला के कार्यालय पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। जिसके बाद आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी लोक निर्माण विभाग का घेराव कर आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की होगी।

शुक्रवार को बडी संख्या में क्षेत्रवासी चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर बुटोला के कार्यालय पहुंचे। बैठक में क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र निर्माण न होने पर लोक निर्माण विभाग के घेराव का निर्णय लिया गया। पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि जलनिगम ने पेयजल लाइन डालने के बाद लोक निर्माण विभाग को क्षतिपूर्ति हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि दी है। जिससे क्षेत्र में सड़कों का निर्माण होना था। इसके अलावा केंद्रीय सहायता से भी चंद्रबनी मुख्य मार्ग निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। बुटोला ने कहां की कुछ अधिकारी सरकार की साख को बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं जिनकी माननीय मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग ने तत्काल कार्य नहीं शुरू किया तो सोमवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यारय का घेराव किया जायेगा।

आज की बैठक में ओमवीर सिंह राघव, पार्षद चंद्रबनी सुखबीर सिंह बुटोला, विपिन कुमार, रामपाल सिंह राठौर, मदन सिंह, साजन रावत, दिनेश कोठारी, अनिल ढकाल, शान्ति रावत, जगदीश रतुडी, दीपक धनुली, राधेश्याम कश्यप, विनोद भंडारी, विशाल कुमार, नरेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!