UKSSSC पेफर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, पूछताछ के बाद एसटीएफ ने अंकित रमोला को किया गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा में हुई भर्ती घोटाले में कल देर शाम एसटीएफ ने नौगांव, जनपद उत्तरकाशी से पूछताछ के लिए एक युवक को इंटरसेप्ट किया था जिसे आज पुख्ता सबूत मिलने पर देहरादून में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी की पत्नी ने भी इस परीक्षा का पेपर दिया था और वह हाकम सिंह रावत का भी काफी करीबी बताया जा रहा है। इसके साथ ही एक स्थानीय विधायक के भाई के साथ भी उसके गहरे संबंध बताए जा रहे हैं। एसटीएफ ने भर्ती घोटाले मामले में अब यह 19वीं गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही एसटीएफ ने 1 दिन पहले अवैध संपत्ति या बेनामी संपत्ति के मामले मेंऐसे अपराधियों की जांच ED को फॉरवर्ड करने के बारे लिखा है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार किया गया है। अब तक की यह 19 वीं गिरफ्तारी है।

22 जुलाई 2022 को थाना रायपुर पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक आउट होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा की जा रही है जिसमें स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अब तक पूर्व में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। विवेचना के दौरान अहम सबूतों के आधार पर एवं पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त हाकम सिंह के कहने पर कुछ छात्रों को विभिन्न स्थानों से लेकर पूर्व गिरफ्तार टीचर तनुज शर्मा के घर ले जाने की पुष्टि हुई है। विवेचना के दौरान अभियक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम रवाना हुई उत्तरकाशी नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ हेतु एसटीएफ कार्यालय लाया गया था, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को उक्त मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: अंकित रमोला पुत्र दीपक सिंह रमोला निवासी ग्राम सुनारा पोस्ट ऑफिस नौगांव तहसील बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र करीब 32 वर्ष। उन्होंने यह अपील भी की कि सभी ऐसे अभियार्थिओ को आगाह किया जाता है की जो अनुचित साधनों से एग्जाम को क्लियर किया है वो स्वयं से सामने आकर बयान दर्ज कराया अन्यथा जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!