अखिलेश यादव ने दिए पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश

MS Malik
By
2 Min Read

खेड़ा अफगान खालिद मलिक
अखिलेश यादव ने दिए पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश सहारनपुर।समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन तथा सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व नगराध्यक्ष संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद सहारनपुर के संगठन के बारे में जानकारी लेने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुटने के निर्देश दिए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन,सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग, रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसवीर वाल्मीकि ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन व नगर विधायक संजय गर्ग से जनपद सहारनपुर की सातों विधानसभाओं की संगठनात्मक जानकारी ली तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार गलत नीतियों के चलते समाज के सभी वर्गों के लोग दुःखी हैं क्योंकि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सपा मजबूती के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, सदस्य पदों के लिए मजबूत, ईमानदार व जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी क्योंकि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लागू की गई योजनाओं को प्रदेश की जनता आज भी याद कर रही है क्योंकि इन योजनाओं का सपा सरकार ने सभी वर्गों को लाभ दिलाने का काम किया था। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेड़ी, जावेद प्रधान  जिला सचिव कुलदीप यादव,जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी अमित चौधरी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!