अच्छी खबर: सहारनपुर में रोजगार मेला कल, कई नामी कंपनियां देंगी युवाओं को रोजगार

MS Malik
By
2 Min Read

शादाब मलिक

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। कल 15 मार्च मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के प्रागंण में एक ऑफलाईन रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में होलीहर्ब, स्पेक्ट्रम टैलेन्ट मैनेजमेन्ट प्रा0लि0, शिवांगनी लाजिस्टिक, जेनेवाकोर्प साईंस प्रा0लि0, रोकमैन एवं नवभारत आदि कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जो कम से कम 10वीं, 12वीं, स्नातक कृषि, आई0टी0आई0, डिप्लोमा पास, 18 से 35 वर्ष की आयु हो, 15 मार्च को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं सेवायोजन पंजीयन स्लिप सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शिव ललित सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, की विभागीय पोर्टलwww.sewayojan.up.nic.in पर आनलाईन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेले हेतु अपना ऑनलाईन आवेदन विभागीय पोर्टल पर कम्पनियों के लिए साक्षात्कार हेतु आवेदन (जैसे-1.लॉग इन करें 2.समस्त नौकरियां 3.केवल जिला सहारनपुर चुने 4.रोजगार मेला रिक्तिया प्रदर्शित करें 5. आवेदन करें) कर सकते है और कार्यालय मे होने वाले साक्षात्कार मंे भाग ले सकते है। शिव ललित सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के लिए किसी भी प्रकार का व्यय देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मंे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है अभ्यर्थियो को मास्क और सेनिटाईजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!