अत्यंत दुखद : देहरादून अंबाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले उत्तराखंड निवासी चार लोग

MS Malik
By
1 Min Read

सहारनपुर। मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर हो गया। जिसमें कार की टक्कर में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सभी मृतक हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के निवासी बताए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर एक कार को आगे, पीछे दोनों साइड से टक्कर लगी। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी चार लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से जल चुके शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई।

मृतकों की पहचान उमेश गोयल उम्र 70 वर्ष,

सुनीता गोयल उम्र 65 वर्ष

अमरीश जिंदल उम्र 55 वर्ष

गीता उम्र 50 वर्ष ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!