अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने पलटा डोनाल्ड ट्रंप का फैसला

MS Malik
By
2 Min Read

पीटीआइ
वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। जो बिडेन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। 


अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जायेगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बिडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले दिन से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होने जा रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि बाकी दुनिया और हम एक साथ मिलकर काम करें।

वहीं, चीन को लेकर बिडेन ने कहा कि उसे नियमों का पालन करना होगा और उसी के तहत काम करना पड़ेगा। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव की बहस के दौरान उनके बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर वो आर्थिक प्रतिबंध या टैरिफ लगायेंगे।

इसके जवाब में बिडेन ने कहा था कि जिस तरह से चीन बर्ताव कर रहा है, वह उसे दंडित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चीन को दंडित करने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे यह समझाना भी है कि उसे नियमों के तहत ही चलना होगा। यह एक आसान प्रस्ताव है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!