उत्तराखंड : इंजीनियरिंग कॉलेज में एसआईटी ने मारा छापा, जब्त किए दस्तावेज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में एसआईटी की टीम ने पौड़ी जिले के जीबी पंत इंजिनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान पर बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छापामारे की है। टीम को कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिले हैं। एसआईटी कॉलेज में दस्तावेज खंगाल रही है। तो वहीं प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसआईटी की टीम संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच कर रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज ‌मिले हैं। संस्थान से प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी टीम ने कॉलेज में छापेमारी की थी। टीम में तब अवैध नियुक्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर सीलबंद किए थे। इस छापेमारी में इन दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिल गए हैं।

गौरतलब है संस्थान के निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार पर अवैध तरीके से नियुक्तियों के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें उनकी कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्त‌ि पर भी सवाल उठाए गए। इसमें शासन ने कुलसचिव संदीप कुमार को 20 ‌सितंबर 2021 को निलंबित किया। इसके बाद एसआईटी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर सीलबंद किया था। अब एक बार फिर छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!