उत्तराखंड : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। चंदन रामदास कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य से परेशानी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि चंदन राम दास पूर्व में भी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती रहे है। हालांकि इसके बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे।और वहीं उन्हें डेंगू की बजह से एक बार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़। अस्पताल प्रबंधन ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही है। और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!