उत्तराखंड में शनिवार से बारिश एवं बर्फबारी का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस यानी 25 से 28 दिसंबर तक प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सलाह दी है कि इस दौरान लोग उंचे क्षेत्रों की यात्रा से बचें और घरों से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होगी. 23 और 24 दिसम्बर को मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में मौसम साफ रहेगा, जबकि उच्च पर्वतीय भागों में कहीं-कहीं हिमपात हो सकता है. 25 व 26 दिसम्बर को राज्य के मैदानी भागों में जहां बारिश होगी, वहीं मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!