उत्तराखंड: विजिलेंस टीम ने दबोचा एक और घूसखोर, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का अभियान जारी है। इसी क्रम में बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को सतर्कता विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की जानकारी सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। विभाग द्वारा की गई जांच के बाद यह मामला सही पाया गया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा ने 2,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता से पहले ही 1,000 रुपये ले लिए गए थे, जबकि बाकी 1,000 रुपये की मांग की जा रही थी। फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली जा रही है ,अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

भ्र्ष्टाचार के खिलाफ टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
विजिलेंस ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा यदि राज्य के सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी /कर्मचारी एवं लोक सेवक द्वारा लोक कर्तव्य के निर्वहन में रिश्वत की मांग की जा रही है या उसके द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है तो इस संबंध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 में शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिस पर विजिलेंस तुरंत कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!