उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का शपथ ग्रहण कल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद नरेश बंसल 30 नवम्बर सोमवार को नई दिल्ली में राज्यसभा प्रांगण में शपथ लेंगे।

बंसल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून में राष्ट्रीय महामंत्री/प्रदेश प्रभारी व सासंद दुष्यन्त गौतम , सह प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ सासंद रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य पदाधिकारियों, मंत्रीगणों से भेंट की।

इसके साथ ही नरेश बंसल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं ली तथा उनकी समस्याओं को सुना।

नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद नरेश बंसल कल नई दिल्ली में राज्य सभा के मुख्य प्रांगण में अन्य नव निर्वाचित संसद सदस्यों के साथ शपथ लेगें। महामहिम उपराष्ट्रपति व सभापति राज्यसभा वैंकया नायडू द्वारा सभी को शपथ दिलाई जायेगी। कोरोना संकट काल में यह कार्यक्रम बहुत सूक्ष्म रखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!