उत्तराखण्ड में 31 जनवरी से खुलेंगे कक्षा 10 से ऊपर के स्कूल, आदेश हुआ जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में दसवीं 11वीं एवं 12वीं की ऑफलाइन कक्षाएं 31 जनवरी से स्कूलों में शुरू हो जाएंगी। मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कक्षा 10 से ऊपर के स्कूलों को खोलने को लेकर अहम आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। जिसके तहत 31 जनवरी से कक्षा 10वीं 11वीं एवं 12वीं के स्कूल भौतिक रूप से खुलेंगे। जिस के संदर्भ में शिक्षा विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा कि किस तरीके से 10वीं 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होंगी।

जबकि अगले आदेश तक कक्षा 1 से लेकर 9वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व की भांति पूरी तरह से बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। यानी कि बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने का आदेश जारी हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!