ऋषिकेश कुंभ ड्यूटी में तैनात चार महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव

MS Malik
By
2 Min Read

ऋषिकेश। कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात चार महिला कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में बनाए गए कॉविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। इन सभी की ड्यूटी त्रिवेणी घाट में लगाई गई थी।

ऋषिकेश क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेष रूप से यहां के सार्वजनिक क्षेत्र भी इससे सुरक्षित नहीं है। कोविड केयर सेंटर प्रभारी ने बताया कि इन सभी महिला पुलिस कर्मियों की हालत अभी स्थिर है। मेला पुलिस प्रशासन के मुताबिक त्रिवेणी घाट में तैनात एक महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट दो दिन पूर्व पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इनके संपर्क वाले छह अन्य महिला पुलिस कर्मियों की भी कोरोना जांच कराई गई। जिसमें तीन अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इन चारों महिला पुलिस कर्मियों को केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है।

मेला पुलिस प्रशासन के मुताबिक इन्हें कोविड वैक्सिग की पहली डोज लगाई जा चुकी है। मेला ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। गुरुवार रात मेला सर्किल ऑफिसर एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बनाए गए कुंभ थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना से सुरक्षा के प्रति स्वयं सुरक्षित रहने और अन्य सभी को जागरूक करने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट किया कहा कि गाइडलाइन का जो भी उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!