कलयुग: 17 साल के सौतेले बेटे के साथ भागी 40 साल की महिला का नहीं लगा सुराग

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

17 साल के नाबालिग सौतेले बेटे संग फरार हुई महिला एवं युवक का अभी तक कोई सुराग नही मिला है, वहीं पीड़ित रामकिशन का कहना है कि उनकी पत्नी जिसकी उम्र 40 वर्ष है वह उसके 17 साल के बेटे को लेकर भाग गई है। दोनों ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए तार-तार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है

नई दिल्ली। हरियाणा के नूंह के पुन्हाना के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया जिनका अभी तक कोई सुराग नही मिला है। पीड़ित पति भागी हुई अपनी पत्नी व बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा कुछ माह पहले ही अपने ननिहाल से उनके पास रहने के लिए आया था। जिसको उसकी सौतेली मां लेकर फरार हो गई।

बासदल्ला गांव के राम किशन पुत्र कन्हैया ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। उस पत्नी से एक बेटा हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। तीन साल बाद रामकिशन ने सोहना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। सोहना, रामकिशन के साथ करीब 15 वर्ष से रह रही थी। जिससे एक बेटी भी हुई।

सात माह पहले रामकिशन का बेटा अपने पिता के पास पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा। पीड़ित का कहना है कि उसका लड़का अपनी सौतेली मां को मां की तरह ही मानने लगा था और रोजाना उसके पैर भी छूता था। पता नहीं कैसे  उसकी सौतेली मां को बेटे से प्यार हो गया।
इसके बाद सौतेली मां बेटे को लेकर फरार हो गई। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। जिन्होंने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। पीड़ित ने इस बाबत पुन्हाना सिटी थाना में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि जब भी वो थाने में जाता है तो सिटी थाना पुलिस दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कहती है। लेकिन अभी उनके लड़के की उम्र केवल 17 वर्ष है। उनका कहना है कि इसलिए कोर्ट मैरिज नहीं हो सकती। फिलहाल पीड़ित ने एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!