कांग्रेस सरकार को भी पसंद आया योगी मॉडल, मंत्री जी का बयान खूब चर्चा में

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा दुकानों पर मालिकों का नाम लिखने को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भले ही सरकार पर हमलावर रहा है, लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार को इस मामले में योगी मॉडल खूब पसंद आ रहा है। हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि जिस प्रकार से यूपी में दुकानों पर नाम और आईडी लिखना अनिवार्य किया गया है, उसी तरह से हिमाचल में भी इस व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया गया है। यूपी की तर्ज पर हिमाचल में भी रेहड़ी-पटरी और ढाबों के संचालकों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि खाने में थूक और यूरिन मिलाए जाने के वीडियो वायरल होने के बाद इसे रोकने के लिए ये सख्ती की गई है। बुलडोजर की तरह योगी के इस मॉडल की चर्चा भी पूरे देश में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!