कांवड़ यात्रा प्रतिबन्धित होने के बावजूद हरिद्वार पहुंचे कावंड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया क्वारंटाइन

MS Malik
By
1 Min Read

हरिद्वार। तमाम अपीलों के बावजूद कांवडिये हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। स्पष्ट तौर पर कांवड़ यात्रा 2021 के प्रतिबन्धित होने का बार बार संदेश दिए जाने के बावजूद भी हर की पैडी पर कांवडियों के वेश में प्रवेश पर 14 व्यक्तियों के कावंडियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार कांवड़ मेला 2021 प्रतिबंधित होने पर भी हर की पैड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा एवं बम बम भोले के नारे लगाते हुए पहुंचे ऐसे ही 14 व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 188 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उक्त 14 व्यक्तियों को अग्रिम आदेश तक प्रेमनगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया।

इसके साथ ही हरिद्वार पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध कांवड़ संबंधित सामग्री व कपड़े आदि बेचे जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!