भूस्खलन से पुल टूटा: पर्यटकों की गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत तीन घायल, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। 

पत्थर गिरने की वीडियो

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!