कातिल बीबी और जहरीला सांप! पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

Astitva Times Desk
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां चालाक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। पति की लाश के पास एक सांप छोड़ दिया और खबर फैला दी कि पति को सांप ने काट लिया है।

जानकारी के मुताबिक अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश दो दिन पहले उसके घर के बेड पर मिली थी. लाश के पास एक जहरीला वाइपर सांप भी पाया गया. बताया कि सांप के काटने से अमित की मौत हुई है. सांप ने अमित को 10 बार डंसा था पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मौत सांप के काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने शक होने पर अमित की पत्नी रविता से कड़ी पूछताछ की तो सांप के काटने की घटना कत्ल की सनसनीखेज वारदात में बदल गई. रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की हत्या की साजिश रची और फिर उसे अंजाम दिया था एक सपेरे से हजार रुपए में खरीद कर वाइपर सांप लाया गया. बेड पर अमित की गला दबाकर हत्या की गई और वाइपर सांप को अमित की कमर के नीचे दबाकर छोड़ दिया गया. लाश के नीचे सांप दबने से वह गुस्सा हुआ और उसने करीब 10 बार अमित की लाश को डंस लिया वाईपर सांपों की प्रजाति में सबसे विषैला माना जाता है अमित की कातिल उसकी पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!